मीरगंज : जमकर हो रही बरसात से जर्जर कच्चा मकान ढहा

जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के असवां गांव में लगातार जमकर हो रही बरसात से एक कच्चा मकान धरासायी हो गया। संयोग ही अच्छा रहा कि घर के अंदर महिला बाहर निकल गयी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताते हैं कि असवां गांव निवासी शोभनाथ अपने परिवार संग घर में सो रहा था। वह किसी काम से बाहर गया था और परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। तभी अचानक महिला को चरमराहट की आवाज होने की आशंका हुई जिसे सुन वह अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर भाग निकली। तभी भरभराकर कच्चा मकान जमीन पर धराशायी हो गया। पीडि़त के अनुसार घर में रखा गया घर गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधानपति सुबाष चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंच आर्थिक एवं राशन सामग्री देने का भरपूर आश्वासन देते हुए हल्का लेखपाल अविनाश कुमार को सूचना दिया। शासन द्वारा सहायता राशि देने की मांग किया। खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534