जौनपुर सिटी : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सभी जिला, परियोजना पर होना निश्चित है। उसी कड़ी में उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ एवं उ.प्र. विद्युत मजदूर पंचायत जौनपुर कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय पर संविदाकर्मियों के तहसील से बाहर तैनाती को लेकर धरना दिया गया।
धरने की अध्यक्षता कामरेड कमला पाण्डेय ने किया। संचालन उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निखिलेश सिंह ने किया एवं उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि अपने इस हिटलरशाही रवैये को बंद कर हमारी मांगों को मान लें अन्यथा की स्थिति में एक सितम्बर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार इसके उपरांत समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में 05 सितम्बर 2018 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिससे उत्पन्न औद्योगिक अशांति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन की होगी। इस मौके पर अश्वनी श्रीवास्तव, संजय यादव, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, विजय यादव, विश्वराम मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, विजय चौहान, धर्मवीर सिंह, रवींद्र सिंह, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, अवध नरायन पाल, अफजाल, बुच्चुन, दरोगा, मनोज, संतराम, प्रभात पाण्डेय, अशोक शर्मा, तिलकधारी यादव, बाबूलाल, रामआसरे, अंसार अहमद, राजेश चौरसिया, हुबलाल, राजकुमार यादव मौजूद रहे।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534