मछलीशहर : महिला ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

परिवार में विवाद होने पर पति ने की थी पिटाई
मछलीशहर, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार की रात एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने के बाद परिजन मछलीशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि उक्त गांव के मुसहर बस्ती में बुधवार की रात दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। इसी बीच विवाद के चलते गुड्डू ने अपनी पत्नी सीमा (20) को डंडे से पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर सीमा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और कुछ समय के बाद सीमा की हालत बिगड़ने लगी जिसे देख परिजन मछलीशहर के श्रीराम मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर महिला की उपचार चल रहा है। हॉस्पिटल के चिकित्सक के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534