सरपतहां : लगभग तीन कुंतल अवैध गांजा के साथ दो धराये

जौनपुर। सरपतहां थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.80 किलो गांजा बरामद किया है।
एसपी दिनेश पाल सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक सरपतहां भैया शिव प्रसाद सिंह ने मयफोर्स कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव के पास दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कई बोरियों में गांजा लेकर कहीं जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे है। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने गांजा तस्करी में लिप्त होने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार दोनों युवक गांजा तस्करी के धंधे में 2.80 कुंतल गांजा लेकर अपने निर्धारित स्थानों पर देने जा रहे थे। पकड़े गये गांजा तस्करों में आनंद गुप्ता पुत्र छेदी लाल निवासी विवेकानन्द नगर कालोनी थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर और संतोष मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्र निवासी पाकड़पुर थाना क्षेत्र करौदी कला जिला सुल्तानपुर के हैं। गांजा तस्करी में लिप्त दोनों युवकों ने बताया कि बिहार से गांजा लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फुटकर व्यापारियों को बेचते हैं। उन्होंने कहा कि बरामद किये गये गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपए होगी। पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534