जौनपुर सिटी : जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी, दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 74वां जन्मदिन जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यालय पर राजीव गांधी और संचार क्रांति विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को सूचना की क्रांति में दुनिया के नक्शे पर स्थापित करते हुए देश की नई पीढ़ी को 21वीं सदी की दुनिया में आगे की पंक्ति में खड़ा कर दिया और देश आज दुनिया के नक्शे में मजबूत शक्ति के रुप में स्थापित हो गया है। हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की के वाक्य को आम आदमी के लिए स्थापित करने का महान प्रयास जो राजीव जी ने किया है देश उसी रास्ते पर चलकर आगे बढ़ता जा रहा है। पूरो देश उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने जो सपना 21वीं सदी के भारत का देखा था वह उनकी उसी रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ला, शीतला पाण्डेय, सुरेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र विश्वकर्मा, देवानंद मिश्र, राज पाण्डेय, अनुराग राय, अशरफ अली, अबुल खैर, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, शहनवाज खान, मो. ताहिर गुलाम अब्बास आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन सौरभ शुक्ल ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534