बदलापुर : युवाओं के लिए थी राजीव गांधी की सोच : गौरव सिंह सनी

जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की सोमवार को 72वीं जयंती मनायी गयी। इस बाबत बदलापुर कस्बे में स्थित इंदिरा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगांे ने श्री गांधी के श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर में प्रदेश महासचिव गौरव सिंह के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने भारतीय एकता सद्भावना मिशन कांग्रेस के तहत युवाओं को आगे आने को कहा। साथ ही कहा कि राजीव गांधी की जो सोच युवाओं के लिये थी, उसे समाज में दर्शाने का प्रयास किया जाय। इस अवसर पर मोती लाल गुप्ता, कमला तिवारी ब्लाक अध्यक्ष, रमेश चन्द्र मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष, शार्दूल सम्राट प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, विवेक यादव विधानसभा अध्यक्ष ययूथ कांग्रेस, सत्यम मिश्र, बबलू गुप्ता, शहाबुद्दीन, आलोक, आशीष यादव सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534