पूर्वांचल विश्वविद्यालय : अब उपाधि एवं अंकपत्र की होगी डिजिटल उपलब्धता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के समस्त अभिलेख  उपाधि, अंकपत्र एवं एनएसएस प्रमाण पत्र डिजिटल रुप में अब राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार की शुरूआत किया है। इस फैसले का उद्देश्य डिजिटल इंडिया का प्रसार करना है।  राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागारपर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत छात्र-छात्राएं इन अभिलेखों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 2017 के समस्त उपाधि राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर ऑनलाइन कर दी गई है छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर रजिस्ट्रेशन कराकर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ ही अन्य वर्षों के उपाधि को भी अनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534