जौनपुर से प्रियंका गांधी से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें

जौनपुर। मिशन 2019 के लिए सभी सियासी पार्टियों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव को फतह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेहंदी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग किया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़े और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को सुल्तानपुर या उनके परनाना की सीट फूलपुर से चुनाव लड़ाए। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा। श्री मेंहदी ने कहा कि ये आवाज सिर्फ मेरी नहीं बल्कि देश एवं प्रदेश के लाखों-करोड़ों कांग्रेस जनों की है। अगर आप द्वारा यह निर्णय लिया गया तब यकीनन राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से बीजेपी रोक नहीं पाएगी और कांग्रेस पार्टी देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 
साथ ही सिराज मेहदी ने सोनिया गांधी से पत्र के माध्यम से अपील किया कि वह स्वयं रायबरेली से चुनाव लड़े अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में हम कहां होंगे यह चुनाव के बाद पता चलेगा और सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा जवाब भी प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि मेरा इस पत्र के माध्यम से मुझे ऐसा लगता है कि प्रदेश में लाखों कांग्रेस जन सहमत होंगे आप चाहे तो जनपदवार रायशुमारी भी करा लें। सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। सिराज मेंहदी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक टीवी प्रोग्राम में कहा हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस है कहां सपा बसपा और अजीत सिंह मिलकर चुनाव लड़ेंगे जो सीटें बचेंगी व कांग्रेस की गरज हो तो ले लें और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राष्ट्रीय दल है कहां तथा यह भी कहा कि क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है या एक बड़ा सवाल है। उनके इस बयान से कांग्रेस जनों को बहुत बड़ा आघात पहुंचा। सिराज मेहंदी ने पत्र के माध्यम से कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी का ध्यान उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति की तरफ दिलाते हुए कहा कि यह प्रदेश आपका कई पीढ़ियों से है और आप इस प्रदेश से बहुत बखूबी वाकिफ भी हैं लेकिन इधर जो 2019 के लोकसभा के चुनाव का परिदृश्य अजीबोगरीब है चुनाव निकट आता जा रहा है और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में खामोश है इसकी वजह यह है कि यहां रोज यह खबर चलती है कि प्रदेश अध्यक्ष हटाए जा रहे हैं जबकि राजबब्बर जी अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं इस खबर पर एआईसीसी को खुलासा करना चाहिए दूसरी खबर यह भी हवा में रहती है कि जनपद में कांग्रेस में बदलाव किया जा रहा है और कुछ हो नहीं रहा है इससे जिलों की कांग्रेस भी ऊहापोह की स्थिति में है। इस पर भी आल इंडिया कांग्रेस को कुछ करना चाहिए जबकि दूसरे दल चुनाव की तैयारी में हैं और कांग्रेस इसी में अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं। इसको आप गंभीरता से लेने की कृपा करें और सरपरस्त होने के नाते अपने राज्य को बचा लें।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534