जौनपुर : साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम के जन्मदिन पर मरीजों में हुआ फल वितरण

  

जौनपुर। साहित्य वाचस्पति छायावाद के प्रसिद्ध एवं सशक्त हस्ताक्षर स्व. डॉ श्रीपाल सिंह क्षेम के 96वें जन्मदिन पर रविवार को जिला अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम युवा क्षेमिस्वनी संस्था व सहयोग फाउंडेशन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं अशोक सिंह बसपा वरिष्ठ नेता, समाजसेवी, उद्योगपति महाराष्ट्र ने अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीपाल सिंह क्षेम की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद अस्पताल में मरीजों, दीन—दुखियों में फल वितरित किया। इस मौके पर अशोक सिंह ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। इस मौके पर सचिन्द्र सिंह, शशि सिंह, वेद सिंह, ऋषिप्रकाश सिंह, रणंजय सिंह, सौरभ सिंह विक्की, अंशुमान सिंह, जयविक्रम सिंह, अभिनव सिंह मांटी, आदर्श सिंह, आशीष यादव, वैभव, छोटू, नीलेश यादव, अमित सिंह, अमन सिंह, पीयूष, अभिषेक राय, राहुल सिंह समेत संस्था के सदस्यगण, कालेज के छात्र नेता, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534