जलालपुर : हरा पेड़ काटने के आरोप में एक पर मुकदमा

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव रविवार के दिन हरा पेड़ काटने के आरोप में एक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि कुछ लोगों द्वारा प्रधानपुर गांव में अवैध रुप से आम के दो पेड़ों की कटाई की जा रही थी। गांव वाले ने इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को दिया। रेंजर ने कुछ वन कर्मियों को मौके पर भेजा तो पेड़ कटाई करने वाले लोग वनकर्मियों को देखकर भाग गए। उसके बाद फारेस्टर विनय कुमार सिंह ने थाने पर जाकर उमानाथ सिंह निवासी प्रधानपुर के विरुद्ध अवैध पेड़ कटाई के आरोप में तहरीर दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534