जौनपुर सिटी : कक्षा कक्ष प्रबन्धन में भौतिक एवं सामाजिक वातावरण का विशेष महत्व



पांच दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन
जौनपुर। राष्ट्रीय बहुदिव्यांगता जन सशक्तिकरण संस्थान चेन्नई द्वारा आयोजित 'सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम' (सीआरई) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन शुक्रवार को रचना विशेष विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा की महिला विंग शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव रहीं। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व सभासद माधुरी गुप्ता रही।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा कक्ष प्रबन्धन में भौतिक एवं सामाजिक वातावरण का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता नितेश सिंह, अरविन्द कुमार, पूनम श्रीवास्तव ने भी प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा कक्ष प्रबन्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534