जौनपुर : पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि को नियंत्रित करने में मोदी सरकार फेल : विवेक यादव

जौनपुर। बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
डीज़ल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि से देश के किसानों, व्यापारियों, गरीबों को निराश किया है। महंगाई को कम करने के मुद्दे पर बनी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल है जिससे देशवासियों में भारी आक्रोश है। यह बातें जौनपुर यूथ कांग्रेस के बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव ने बदलापुर में पार्टी अध्यक्ष के आह्वान पर भारत बंद आन्दोलन के पश्चात मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से देश की जनता त्रस्त है। हर तरफ लोगों में आक्रोश हैं। मोदी जी की सरकार में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों की महंगाई से कमर टूट चुकी है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा के लोगों अवश्य देगी। जाति-धर्म साम्प्रदाय के नाम पर सिर्फ और सिर्फ लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। इस मौके पर कमला तिवारी, शार्दुल सम्राट सिंह, रामचंद्र मिश्रा, मोतीलाल गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, महेंद्र यादव, अंकज उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, राजू मौर्या, बबलू, राजेश, राजू, सुरेश, सचिन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534