जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित साईं विहार कालोनी में बिहार के धनबाद में वकालत कर रहे धनंजय सिंह के मकान में घुसकर चोरों ने दरवाजे का ताला काटकर घर में रखा करीब लगभग 10 लाख रुपए के गहने, नकदी समेत सामान उठा ले गये। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार धनंजय सिंह मूल निवासी सलखापुर थाना लाइन बाजार के रहने वाले हैं। यह धनबाद में रहकर वकालत करते हैं। उनके छोटे भाई रणंजय सिंह वर्तमान में सलखापुर के प्रधान हैं। इन्होंने अभी कुछ ही वर्ष पूर्व जगदीशपुर के साईंं बिहार कालोनी में नया मकान बनवाया था। पिछले दो हफ्ते से नए मकान पर कोई नहीं था। शनिवार को जब वह धनबाद से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके मकान के दरवाजे का ताला कटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश किए तो दो मंजिले मकान के दो बेडरूम में अलमारी टूटे पड़े थे। दीवान तथा अटैची बिखरे पड़े हुए थे। उसमें रखें कीमती गहने, नकदी तथा कीमती साडि़यां गायब थी। उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
भुक्तभोगी के अनुसार लगभग 10 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। साईं बिहार कालोनी में बने मकान में लोग रेगुलर नहीं रहते थे। धनंजय का बेटा अभिषेक तथा उनकी पत्नी व उनकी छोटी बेटी बेंगलुरु में रहते हैं। अभिषेक बेंगलुरु में जब करते हैं। अभिषेक की शादी इसी वर्ष पाँच मई को हुई। अभिषेक की पत्नी आकृति मुंबई में जब करती है। धनंजय सिंह स्वयं धनबाद में वकालत करते हैं। धनंजय सिंह हफ्ते दो हफ्ते में मकान पर आते थे। दो-चार दिन रहते थे फिर चले जाते थे। इस बात की जानकारी शायद चोरों को पहले से थी। इसी का फायदा उठातेे हुए बड़े सफाई के साथ चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल किया लेकिन कोई मजबूत सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस गहनता से चोरी की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। चोरी में माल कितना गया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Tags
Jaunpur