जौनपुर सिटी : मेराज हैदर नगर अध्यक्ष, नजमी बने जिला महामंत्री

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
जौनपुर। नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जौनपुर के जिलाध्यक्ष रियाजुल हसन ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद की सभी इकाइयों को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस नई कार्यकारिणी की घोषणा नजमी जौनपुरी के आवास पर स्वागत समारोह सम्पन्न होने के उपरांत की। जिसमें क्रमश: जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अजहर गुलाब, तहसीन हैदर (नजमी जौनपुरी) जिला महामंत्री, सादिक रजा जिला मंत्री, सैय्यद सैफ अब्बास जिला मंत्री, सैय्यद बादशाह रिजवी जिला मंत्री, मीडिया प्रभारी, सैय्यद मेराज हैदर नगर अध्यक्ष घोषित किये गए। जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजहर गुलाब के आवास पर एक स्वागत समारोह व माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534