जौनपुर : आत्मरक्षा के प्रति बहनों को जागरूक करेगी भाजयुमो

  
जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आहूत की गई| बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र कॉलेज व जिला प्रवासी खुशबु सिंह ने ली| जिला प्रवासी खुशबु सिंह ने कहा कि 8 सितम्बर को वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति बहनों को जागरूक बनाया जायेगा|
जिला संयोजक आशीष जायसवाल व दिव्यांशु सिंह ने कहा कि दिनांक 5 सितम्बर से 6 सितम्बर तक केरल आपदा राहत अभियान जौनपुर के 9 विधानसभा में चलाया जायेगा| केरल में जो आपदा आया हुआ है जिसमे 14 जिले में से 13 जिले पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके है, के लिए हर विधानसभा में धन संग्रह का कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसके लिए हर विधानसभा के लिए प्रभारी घोषित किये गए है| विधानसभा प्रभारी निम्न है- बदलापुर से सिद्धार्थ सिंह,अमोद सिंह, शाहगंज से भुवनेश्वर सिंह व पवन पाल, जौनपुर से विकास अग्रहरी व अजय यादव, मल्हनी से आशीष जायसवाल व अंकुश उपाध्याय, मुंगराबादशाहपुर से मृत्युंजय सिंह मुकुंद व राज पटेल, मछलीशहर से के पी मिश्रा, मडियाहूँ से सूरज मिश्रा , ज़फराबाद से पंकज मिश्रा,  केराकत से वरुण सिंह व ओमप्रकाश कन्नौजिया बनाये गए है| इस कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया प्रमुख विकास अग्रहरी व विनीत अग्रवाल , पेटिका प्रमुख शुभम जायसवाल व जसविंदर सिंह , सोशल मीडिया प्रमुख अंकुश उपाध्याय व विराट सिंह को बनाया गया|
उक्त कार्यक्रम में सतीश सेठ, विनीत अग्रवाल, शुभम जायसवाल, जसविंदर सिंह, सौरभ यादव, अंकित श्रीवास्तव शानू, विकास अग्रहरी, अंकुश उपाध्याय, आमोद सिंह रिंकू, अजय यादव, पवन पाल, पंकज मिश्र अम्बरीश, के पी मिश्रा, मृत्यंजय सिंह मुकुंद, राज पटेल, सिद्धार्थ सिंह, विवेक सिंह ईशु कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534