जौनपुर। जिले के टीडी कालेज में 13 सितम्बर को पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि मनायी जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर डीएम, एसपी ने रविवार को सांसद डॉ. केपी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही सांसद से कार्यक्रम पर बातचीत की।
गौरतलब हो कि अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि 13 सितम्बर को मनायी जाएगी। इसके लिए उनका परिवार तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है। पूर्व मंत्री के पुत्र और जौनपुर के सांसद डॉ. केपी सिंह मेहमानों को आमंत्रित कर रहे है। इसी क्रम में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार भी कर लिया है। 23वीं पुण्यतिथि में यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आये थे। 
तस्वीरों में देखिए, 2014 से 2018 तक के कार्यक्रम की झलक
![]()  | |
2014 - टीडी कालेज में शहीद उमानाथ सिंह के  
चित्र पर पुष्प अर्पित करते राज्यपाल रामनाईक। 
 | 
![]()  | 
| 2015 : शहीद उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि  पर 'मंथन" पत्रिका का विमोचन करते अतिथि.  | 
![]()  | |
| 2016 : पुण्यतिथि के कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, स्वामी चिन्म्यानंद  को माल्यार्पण कर स्वागत करते सांसद डा. केपी सिंह एवं अन्य।  | 
![]()  | 
| 2017 : उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का माल्यार्पण  कर स्वागत करते सांसद डा. केपी सिंह.  | 
Tags
Jaunpur




