Adsense

जफराबाद : चोरों का सरगना गिरफ्तार, छह मुकदमे में चल रहा था वांछित


जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के सरैया मोड़ के पास रविवार को मुखबिर की सूचना पर छ बड़े चोरी की घटना में संलिप्त वांछित शातिर चोर को पुलिस ने दबोच लिया।पकड़ा गया चोर चोरो का सरगना बताया जाता है।
 थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने बताया कि उक्त चोर का नाम नन्हे विश्वकर्मा उर्फ नान्हू है। यह ग्राम शेख अशरफ पुर थाना खुटहन क्षेत्र का रहने वाला है। इसने 2016 से 2018 तक कुल छ बड़े चोरी में घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक बैंक में गैस कटर से शटर काटकर चोरी का प्रयास किया था तथा वही एक सराफे की दुकान से लाखों रुपए की चोरी किया हुआ था। वर्ष 2017 में लाइन बाजार में घटना के बाद 10 दिसंबर  2017 को  जफराबाद थाना क्षेत्र के सादात मसौदा गांव से राजेश कुमार का हीरो होंडा मोटरसाइकिल चोरी किया हुआ था।  उसके बाद  मार्च 2018 में सरैया मोड़ पर स्थित सूर्यभान सिंह के मेडिकल स्टोर से ताला तोड़कर दुकान में रखे लैपटॉप, एलसीडी टीवी, नगदी सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया था तथा उसी रात अहमदपुर गांव में स्थित विद्यालय पर पंखा,बरतन आदि सामान की चोरी किया था। उक्त मामले में इसके गिरोह के अन्य अपराधी पकड़े गए थे। यह अपने गिरोह का सरगना था। घटना के बाद से यह फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर जफराबाद पुलिस ने सरैया गांव में चोरी के लिए रेकी करते हुए दबोच लिया। इसकी निशानदेही पर जफराबाद पुलिस ने तमाम चोरी के सामान बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अकेले घूमकर अलग-अलग जगहों पर चोरी के लिए स्थान चिन्हित करता था। उसके बाद अपने गिरोह के साथ उक्त स्थानों पर चोरी कर हाथ साफ कर देता था। काफी समय से उक्त सरगना की गिरफ्तारी के लिए तीनथाने की पुलिस प्रयास कर रही थी। पर यह इतना शातिर था कि पुलिस के हाथ लगने के लिए कोई भी सुराग नहीं छोड़ता था।

Post a Comment

0 Comments