जौनपुर। बीजेपी पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष मदन लाल बिन्द पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने जौनपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू को बीजेपी पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत किया है और आशा व्यक्त किया है कि श्री जायसवाल काशी क्षेत्र में बीजेपी पिछड़ा मोर्चा संगठन को मजबूत करेंगे।
क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा कृष्ण कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चन्द श्रीवास्तव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर व क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मदन लाल बिन्द पूर्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री जायसवाल के क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा होने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करने हुए बधाई दिया।
हर्ष व्यक्त करने वालों में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव सांसद जौनपुर, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मनीष शुक्ला, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी पूर्व विधायक, क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, जिलाध्यक्ष जौनपुर सुशील कुमार उपाध्याय, बीजेपी नेता डॉ. दिनेश सिंह बब्बू, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अनीता सिद्धार्थ, क्षेत्रीय मंत्री अंजना श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मौर्य, क्षेत्रीय संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढाओ डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मनीष सेठी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक नबाब रूसी भइया, ई. अमित श्रीवास्तव, संतोष आर्या, महेन्द्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राजवीर दुर्गवंशी, राम कृष्ण बिन्द बाबा जी, मोनू सेठ, ओबी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अच्छे लाल मौर्य आदि लोगों ने बधाई दिया।
Tags
Jaunpur