जौनपुर सिटी : कई प्रांतों के सरकारी अस्पताल में नहीं होगा ऐसा डीलक्स शौचालय : डॉ. जोशी

ट्रस्ट द्वारा निर्मित डीलक्स शौचालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
नि:शुल्क स्वास्थ्य रथ को कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना 
मंचासीन हर वक्ताओं ने ट्रस्टी के नेक कार्य की प्रशंसा की

  

जौनपुर। श्रीमती अमरावती सिंह श्रीनाथ सिंह चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित डीलक्स शौचालय का बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्रीमती डा. रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती जोशी ने कहा कि ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह ने जो डीलक्स शौचालय जिला अस्पताल में बनवाया है ऐसा शौचालय कई प्रांतों के जिला अस्पताल में  नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा रथ जरूरत मंदों के लिए देकर सराहनीय कार्य किया है।  उनके इस नेक कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य उद्योगपतियों को ऐसे कार्यो के लिए आगे आना चाहिए।



राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह ने यह नेक कार्य करके जनपद के अन्य उद्योगपतियों के लिए प्रेरणादायी बनेगें। उन्होंने जिस निष्ठा से यह कार्य किया है उसकी समाज में चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य करने का संकल्प लिया है वह बहुत की नेक कार्य है। इतना धन रहते हुए भी उनको किसी प्रकार अंहकार नहीं है। उनके ही जीवन पर उन्होंने राम-रावण के चरित्र और संवाद का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस नेक कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। समाज सेवा में जिस तरह का उनका लगन है उससे अन्य उद्योगपतियों को सीख लेकर आगे आना चाहिेए। मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिं ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री को अंगवस्तत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में उन्होंने संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यो का विस्तार से लोगों के समक्ष रखा। श्री सिंह ने कहा कि जब मेरा पुत्र अमित सिंह इस अस्पताल में जन्म लिए थे तो मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और जब ईश्वर से उस लायक बनाया तो मेरे दिल में जिला अस्पताल में कुछ करने की तमन्ना थी जिसे पूरा किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डीआर सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह, राजेश सिंह सहित कई ेनेताओं ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी ने किया तथा संचालन सपा युवा नेता रतनसेन सिंह ने किया। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू,जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व सभासद विनय सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह, माउंट जी लिट्रा के निदेशक अरविन्द सिंह, ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रवीण सिंह, अमित सिंह बाबी, डा. राकेश सिंह, सुधाकर सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अमित सिंह, भाजपा नेता धर्मेद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534