जौनपुर। पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रख कर देवताओं के देव भोले शंकर की फोटो रख कर विधि विधान से पूजा पाठ किया और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। बताते है कि पार्वती जी भोले शंकर को पाने के लिए काफी पूजा पाठ किया था। तभी से महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीज व्रत रख कर विधि विधान से पूजा पाठ करती हैं। अधिकांश महिलाएं सोलहों श्रृंगार कर शिव मंदिर में जाकर पूजा पाठ करती है।
Tags
Jaunpur