Adsense

शाहगंज : ललई यादव के विधानसभा क्षेत्र में बहुत हुई महंगाई की मार शर्म करो योगी, मोदी सरकार के लगे नारे

शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी की शाहगंज इकाई के नेताओं व कार्यकताओं ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, देश और प्रदेश में बढ़ते अपराध, मंहगाई, भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार, हत्या, डीज़ल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के बेतहासा बढ़ते दामों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और जम कर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हल्ला बोला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर शाहगंज तहसील में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे। जिसमें बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सपा नेताओं ने बारी—बारी से भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान है और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। हत्या, बलात्कार तथा विभिन्न ज्वलंत मुद्दो जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। हर रोज समाचार पत्र अपराधिक घटनाओं से रंगे रहते हैं। जब समाजवादी लोग जनता की समस्या को उठाते हैं तो उन पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इन फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं है। प्रदेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से अपराध और मंहगाई का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है चारो तरफ हाहाकार मचा है। भाजपा जुमले की सरकार है जनता इनकी सच्चाइयों को जान चुकी है आने वाले लोकसभा के चुनाव में जनता इनको जरूर सबक सिखाएगी।
नगर के कई सपा नेताओ ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश में लूट ,हत्या, बलात्कार भ्र्ष्टाचार आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम है। धरने का संचालन विधायक प्रतिनिधि सैय्यद उरूज ने किया। सपा के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों ने जमकर बोले। सोमवार को पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई विशेष परिस्थिति में प्रदेश से बाहर होने के कारण धरना में नही पहुँच पाएं। 
इस अवसर पर अध्यक्षता अखंड प्रताप यादव, प्रभारी हिसामुद्दीन शाह जिला उपाध्यक्ष,संचालनकर्ता सैयद उरूज,मनोज कुमार यादव गल्लू (प्रमुख)शाहगंज,मिथलेश यादव,(पूर्वप्रमुख) सूइथाकला,प्रवीण सिंह,सुग्रीव यादव, अब्दुल्ला पहलवान,गयासुद्दीन प्रधान,प्रेम प्रकाश जायसवाल,गयासुद्दीन,धर्मेंद्र मिश्र,जय प्रकाश मिश्र,ब्रजकेशर तिवारी,राकेश खरवार,सतीश त्रिदेव,राज महात्म,भोला यादव,सिद्धार्थ यादव,कफील अहमद,देवमणि यादव,विक्रमाजीत बिंद,सुफियान अहमद,निजाम खान,अफसर अहमद ,श्रीपत यादव,जैगम अब्बास ,मो. राशिद,जियाउद्दीन,राकेश राजभर,विशाल यादव,समर बहादुर यादव,सुरेंद्र यादव ,सुरेंद्र यादव गुफरान,मकसूद समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments