जफराबाद : पुलिस पर पथराव, दो सिपाही घायल

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित मिसिपुर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ लोग रात को आने जाने वाले गाडि़यों से जबरदस्ती चंदा वसूल रहे थे। जिन लोगों ने जन्माष्टमी का आयोजन किया था वही लोग आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किये थे। इसकी शिकायत जफराबाद पुलिस को किए जाने पर मंगलवार को भोर में करीब 3:00 बजे थाना अध्यक्ष पर्व कुमार ने मौके पर अवैध और गलत तरीके से चंदा वसूली को रोकने के लिए थाने से दो कांस्टेबल को भेजा। मौके पर पहुंचे कांस्टेबलों ने उक्त गलत तरीके से चन्दा वसूल कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो अराजक तत्वों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। आरक्षी धर्मेंद्र यादव, शिव बदन जख्मी हो गए। घायलावस्था में इसकी सूचना सिपाहियों ने थानाध्यक्ष पर्व कुमार को दिया। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। भारी फोर्स देखते ही पथराव कर रहे लोग भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर तमाम लोग मौके से फरार हो गये। फिर भी पुलिस ने आठ लोगों को दौड़ा कर दबोच लिया। घायल सिपाहियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पर्व कुमार ने बताया कि सभी अराजक तत्व शराब पीकर वाहन चालकों से जबरी वसूली कर रहे थे जिसकी शिकायत वाहन चालकों ने जफराबाद थाने पर किया था। जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और डांट कर लोगों को भागने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। मामले में आठ ज्ञात और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के पीछे सही तथ्य क्या है इसकी भी जांच की जा रही है। फिर भी ड¬ूटी के दौरान पुलिस पर पथराव करने का दु:साहस इस बात को अस्पष्ट कर रहा है कि उक्त लोग अराजक तत्व और गलत लोग है। उक्त घटना में सम्मिलित अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534