खेतासराय : पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है। पत्नी ने अपने साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का पति पर गम्भीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर सोमवार को पति के विरुद्ध 154, 18 व धारा 198ए, 377 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव की महिला का आरोप हैं कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हरियाणा के एक युवक के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसके साथ लगातार अप्राकृतिक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर पति उसे प्रताडि़त करता था। उसने पूरी बात मायके वालों से बतायी। मायके वाले उसे ससुराल से मायके लिवाकर चले आये। सोमवार को महिला अपने मायके वालों के साथ खेतासराय पहुंची और पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534