Adsense

खेतासराय : मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में 21 अगस्त की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में घायल ठाकुर बिंद (75) की वाराणसी में उपचार के दौरान हो गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। ईंट पत्थर चलने के दौरान एक पक्ष से 75 वर्षीय ठाकुर बिंद और दूसरे पक्ष से 17 वर्षीय राजेश को चोटें आयी थी। जिसमें गंभीर रुप से घायल ठाकुर बिंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां से उन्हें वाराणसी के अलकनन्दा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीती रात ठाकुर बिंद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी में ही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। सूचना पर गांव में दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। गांव के ठाकुर बिंद और रामनारायण उर्फ लाला के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश में गत 21 अगस्त को दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले थे।


  

Post a Comment

0 Comments