जौनपुर सिटी : नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला मंत्री नजमी जौनपुरी के आवास पर गुरूवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जौनपुर  रियाजुल हसन, मनीष सेठी महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर अज़हर गुलाब महामंत्री, मेराज हैदर नगर उपाध्यक्ष, सादिक़ रज़ा नगर मंत्री, इशरत हुसैन, मुशीर रिज़वी, शाहनवाज़ हुसैन रेशी, ईसा जौनपुरी, सैफ अब्बास नगर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बादशाह रिज़वी मौजूद रहे। अंत में नजमी जौनपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534