पूर्वांचल विश्वविद्यालय : छात्र के निधन पर पीयू में शोक सभा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र सुमित उपाध्याय की सर्पदंश से आकस्मिक निधन पर परिसर में शोक छा गया। आयोजित शोकसभा में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। विश्वविद्यालय परिसर के सरस्वती सदन में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन व्रत रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थी, शिक्षक मौजूद रहे। विदित हो कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग का विद्यार्थी सुमित उपाध्याय पुत्र सुक्खू उपाध्याय जनपद के पतहना गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाई के लिए मुख्य मार्ग पर ही एक लाज में किराये पर रहता था। आठ सितम्बर को भोर में  सर्पदंश के पश्चात जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

  


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534