Jaunpur City : जेसीरेट ने तीज उत्सव ने मनाया


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की महिला शाखा द्वारा तीज उत्सव का कार्यक्रम नगर के ओलंदगंज में आयोजित किया गया। जिसमें मटकी सजाओं प्रतियोगिता गेम्स व भजन संगीत व तीज क्वीन कान्टेस्ट कराया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान गणेश भगवान शंकर व माता पार्वती की स्तुति किया गया तथा ढोल मजीरे के साथ मंगलचार भजन की शानदार प्रस्तुति महिला सदस्यों द्वारा किया गया। मटकी सजाओं प्रतियोगिता की विजेता रीता कश्यप रहीं वहीं गेम्स में शालिनी सेठ व पूनम गुप्ता ने पुरस्कार जीते। तत्पश्चात तीजक्वीन प्रतियोंगिता हुआ जिसमें विभिन्न राउंड में आगे बढते हुये मधुरानी ने तीजक्वीन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को संस्था द्वारा सौभाग्य का पिटारा उपहार स्वरूप विशेष रूप से प्रदान किया गया। 



इस अवसर पर जेसीरेट रेनू बैंकर ने कहा हरतालिका तीज का व्रत भगवान शंकर व माता पार्वती के पुर्नमिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस व्रत को रखने से अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है कार्यक्रम निदेशिका प्रगति कसौधन ने कहा तीज का पर्व महिलाओं के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण पर्व होता है। यह र्निजला रहा जाता है। संस्था की सचिव एकता गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि हमे ऐसे आयोजन से बहुत कुछ सिखने का और कमियों को दूर करने का मौका मिलता है। 



इस अवसर पर अंजू अग्रहरि, अस्मिता गुप्ता, सीमा सहाय, प्रिया गुप्ता, गुंजन गुप्ता, प्रियंका पाण्डेय, अंजू गुप्ता, रीता कश्यप, शालिनी सेठ, प्रियंका गुप्ता, सारिका सोनी, प्रतिमा गुप्ता, रीतू सेठ, ममता गुप्ता इत्यादी विशेष रूप से उपस्थित थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534