सिकरारा : छात्राओं ने चित्र के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार

सिकरारा, जौनपुर। ग्रामीण बालिकाओं, महिलाओं की आत्मछवि, आत्मविश्वास में वृद्धि करने, उनके उत्थान व शिक्षा के द्वारा सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से महिला समाख्या द्वारा शनिवार को मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शामिल 30 छात्राओं द्वारा बनाया गया मनमोहक चित्र देखकर लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए।
प्रतियोगिता का विषय बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल मजदूरी था। समाज में फैले इन्हीं कुरीतियों को दूर करने के लिए महिला समाख्या द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाया। छात्राओं द्वारा बनाये गए चित्रों व स्लोगनों को जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया। चयनित छात्राओं को साथी मंच सम्मेलन में 13 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट ने विद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शरद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में छिपे प्रतिभा का निखार होता है। निर्णायक की भूमिका में भग्गल राम कन्नौजिया, संजू देवी, पुष्पा व संजू कुमारी प्रमुख थी। इस अवसर पर रामचन्द्र सिंह, श्रवण यादव, सुशील सिंह, दिलीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, अजय गुप्ता, राहुल यादव, साधना यादव, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534