Jaunpur Live : भारत को जानो प्रतियोगिता में कुल 968 बच्चों ने किया प्रतिभाग

जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में रविवार को भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता सकुशल हुआ। इस मौके पर प्रकल्प प्रमुख यूपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 968 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति व भारत देश के मनीषियों के बारे बच्चे जानें जिससे उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास पर गर्व हो। यह प्रतियोगिता सर्वप्रथम जनपदस्तरीय, प्रांत स्तरीय व राष्ट्रस्तरीय होता है। इस मौके पर लोकेश कुमार, विक्रम कुमार गुप्त, शरद पटेल, भृगुनाथ पाठक, सत्येन्द्र अग्रहरि, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य, अमित निगम, नीरज श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव आदि ने अपना सहयोग दिया। सह प्रकल्प प्रमुख रिषि श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534