Jaunpur Live : डेंगू से दो युवकों की मौत

खुटहन/सिंगरामऊ, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव में एक सप्ताह से डेंगू बुखार से पीडि़त बालक की शनिवार की रात कानपुर के एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके शव को गांव के ही कब्रिास्तान में नम आँखों से दफन कर दिया। गांव निवासी रियासत अली के सबसे बड़ा पुत्र आरिफ अली (18) जो कि आरएलएस कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। एक सप्ताह पूर्व से तेज बुखार की चपेट में चल रहा था। गत मंगलवार को परिजन उसे वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती करा दिये। आराम न होने पर परिजन उसे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल ले जा रहे थे। कानपुर में बालक की तबीयत अचानक ज्यादा खराब होने पर वहीं निजी चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। जहां शव घर लाया गया। रविवार की सुबह उसे कब्रिास्तान में दफन कर दिया गया।
सिंगरामऊ : खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी कपिल दुबे (28) पुत्र फूलचंद्र दुबे दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इसी दौरान डेंगू के शिकार हो गये। शनिवार को मित्र के साथ घर लौट रहे थे कि बरेली में तबियत बिगड़ गयी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र ऋषभ (4) के सर से पिता का साया उठ गया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534