Jaunpur Live : समाजसेवी फिरोज अहमद का निधन

जौनपुर। समाजसेवी फिरोज अहमद (48) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गौरतलब हो कि दुल्हन गारमेंट्स व कूबा गारमेंट्स के प्रोपराइटर फिरोज अहमद सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। साथ ही नगर पालिका परिषद का चुनाव भी लड़ चुके है। वह काफी दिनों से बीमार थे। अचानक उनके निधन की खबर लगते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी मिट्टी शुक्रवार को दिन में दो बजे शाही ईदगाह कब्रिास्तान में दी जाएगी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, वयापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदू, जन गण मन संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खान, हसनैन कमर दीपू, आजम जैदी, शकील मुमताज, रिजवान हैदर राजा, शाहिद मेंहदी, बेलाल अहमद एडवोकट सहित अन्य लोगों ने दी।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534