Jaunpur Live : मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक में हुई चर्चा

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में संकल्प की सरकार बनी जो नारों वादों में विश्वास न करके, गरीब कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति के रसोई, आवास एवं स्वास्थ की चिंता कर रही है। यह बातें कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।



उन्होंने कहा कि आज देश के सशक्त नेतृत्व की वजह से ही भारतवासी दुनिया के किसी भी कोने में भारत माता की जय का उदघोष करने में कोई भी हिचक महसूस नहीं कर रहे है। यह कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी हैं कि मतदाता सूची में नामो को जोड़ कर, बूथों पर भाजपा को मजबूत करें। क्षेत्र सदस्य नन्द जी पाण्डेय ने वृत्त निवेदन किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि 25 सितम्बर को पार्टी प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष का जन्मदिवस मनाएगी तथा 27 सितम्बर को मंडलों में बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बन्ध में योजना तय की जाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढाचे को मजबूत व मतदाता सूची के नाम दर्ज कराने के लिए तीन दिन 30 सितम्बर 1 व 2 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा।
संचालन जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सांसद रामचरित्र निषाद , पंकज मिश्र, सतीश दूबे, रामसिंह मौर्य, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्राम्हदेव तिवारी, बांके लाल सोनकर, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, नीरज सिंह, सुनील सेठ, पूनम विश्वकर्मा, सुशील मिश्र, मनोज दुबे, डॉ. अजय सिंह, अतुल पाण्डेय, आनंद निषाद, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, सुनील गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, बेचन पाण्डेय, ब्राहमदेव उपाध्याय, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश  श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, अनिल पाण्डेय, राकेश वि·ाकर्मा, गंगा सिंह, प्रवीन सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
बदलापुर विधानसभा में धनियामाऊ के संजीव शर्मा, शाहगंज नगर के मनोज पाण्डेय, जौनपुर सदर विधानसभा के संजीव पाठक, मल्हनी बक्शा के सूर्य प्रकाश चौबे मल्हनी के संजय पाठक, मुंगराबादशाहपुर के राजकुमार जायसवाल, सुजानगंज के बृजेश सिंह, मछलीशहर के सुरेंद्र विक्रम सिंह, जफराबाद विधानसभा के नेवढिया मंडल के विजय कुमार पटेल जलालपुर के रामचंद्र मौर्य, केराकत विधानसभा डोभी के संजय पाण्डेय एवं केराकत के अखिलेश सिंह का शत-प्रतिशत बूथों के गठन के लिए क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने माला पहनाकर बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534