जौनपुर। लायनेस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा देर शाम तीज उत्सव का कार्यक्रम रौजा बडी मस्जिद लायन्स गोमती अध्यक्ष गणेश साहू के निवास स्थान पर हुआ। जिसमें सभी उपस्थित लायनेस सोलहो श्रंगार कर के कार्यकम में सहभागिता की। सभी महिलाओं के बीच गेम, क्वीज, डान्स, गायन व श्रंगार प्रतियोगिता हुई।
डांस प्रतियोगिता की निर्णायक मण्डल की सदस्य रीता केसरवानी, लायनेस सचिव सुनीता पाठक व सीमा गुप्ता ने लाय. खुशबू साहू को विजेता घोषित किया। इसी क्रम में निर्णायक मण्डल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंबदा सिंह, लायनेस अध्यक्ष लाय. प्रतिमा गुप्ता व सुधा मौर्या ने अपने संयुक्त निर्णय से तीज क्वीन का ताज लाय. शालिनी साहू को पहनाया। सभी उपस्थित प्रतिभागी अरुणा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, ज्योति शाह, शाशिलता, बबिता साहू, श्वेता जायसवाल, प्रिया साहू, मनोरमा श्रीवास्तव, निधि गुप्ता, माधुरी श्रीवास्तव आदि महिलाओं को प्रतिभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृति साहू ने किया व सभी के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक लाय. विभा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यकम में मुख्य रुप से अध्यक्ष गणेश साहू, संजीव गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, नीरज शाह, जागेश्वर केसरवनी आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur