Jaunpur Live : नीतियों को आगे बढ़ाने से होगा विकास : योगी आदित्यनाथ

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद उमानाथ सिंह के गुजरे 24 साल बाद उनको स्मरण करने के लिए इतनी संख्या में यहां लोग एकत्रित हुए है यह उनकी  महानता का द्योतक है। उनका व्यक्तित्व महान था। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर जनपद में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम उमानाथ सिंह के नाम करने की मंच से घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले में बन रहा मेडिकल कालेज अब अमर शहीद उमानाथ सिंह के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीस सूत्रीय कार्यक्रमचला कर भी गरीबी दूर नहीं  कर पाई जबकि देश में सबसे अधिक समय तक शासन किया  गरीब और गरीब होते गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास, रसोई गैस और मुद्रा योजना के तहत गरीबों के बैंक में जीरों बैलेंस से खाते खोले गए। कहा कि पांच करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन दिए जाएगें अभी तक 87 लाख गरीबों को गैस कनेक्शन दिए गए। 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा  सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक रोक लगी है। अधिकांश कार्य आन लाइन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार आया है। इससे लोग अपने को सुरक्षित महसूस करने लगे है। उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्था के सचिव एवं टीडीपीजी कालेज के प्रंबधक अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मचासीन अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534