Jaunpur Live : मुफ्तीगंज में ताज़िए दफ़न को लेकर विवाद का मामला, दूसरे दिन चक्रमण करतीं रहीं पुलिस

मुफ्तीगंज, जौनपुर। दसवीं मोहर्रम पर बाजार में कर्बला में ताजिये ठंडा करने को लेकर मुस्लिमों के ही दो वर्गों के बीच हुए खूनी संघर्ष के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी बाजार व आस-पास के ग्रामीणों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दिन भर बाजार में चक्रमण करती रही। इसके साथ ही दोनों वर्गों के ऐसे व्यक्तियों पर प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है जिनसे शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की आशंका है। इमामबाड़े के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात दिखे।


तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर केराकत कोतवाल शशि भूषण राय, मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी प्रसून मिश्र भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ दिन भर बाजार व आस-पास के गांवों में भ्रमण करते रहे। इमामबाड़े के पास पुलिस के अतिरिक्त सशस्त्र जवान तैनात किए गए थे। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम कर्बला में पहले ताजिये ठंडा करने को लेकर शिया व सुन्नी मुसलमानों के गुटों के बीच शुरु हुई कहासुनी हिंसक झड़प में तब्दील हो गई थी। पथराव व लाठी-डंडे चलने से करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए थे। इनमें महिलाएं भी थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिये देर रात तक ठंडे किए गए थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534