Jaunpur Live : गांवों में प्रार्थना सभा कब रोकेगी पुलिस?

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भुलनडीह गांव में 15 वर्षों से चर्च में चल रहे प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन के खेल को हिन्दू संगठनों के विरोध व मीडिया में खबर सुर्खियों में आने के बाद पुलिस प्रशासन रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा को काफी जद्दोजहद के पश्चात रोकवा तो दिया लेकिन गांवों में होने वाली प्रार्थना सभाओं को कब रोकवाएगी। भुलनडीह चर्च के अलावा दर्जनभर गांवों में प्रार्थना सभा हो रही है। रविवार को भुलनडीह में तो नहीं हो पायी लेकिन अन्य जगह हुई।


भुलनडीह गांव स्थित चर्च में 15 वर्षों से प्रार्थना सभा दुर्गा यादव के संरक्षकत्व में चल रही थी जिसके आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल बड़े ही कूटनीतिक तरीके से चल रहा था। समय-समय पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध तो किया लेकिन पुलिस प्रशासन कभी ध्यान नहीं दिया जिससे आरोप भी लगा कि पैसे लेकर पुलिस संरक्षण दे रही है। दुर्गा यादव को पुलिस कई बार पकड़ी लेकिन थाने से ही छोड़ दिया गया। इधर सरकार बदली तो जहां हिंदूवादी संगठन फिर सक्रिय हुआ वही मामला न्यायालय भी गया। आदेश पर दुर्गा यादव सहित 271 पर मुकदमा दर्ज हुआ। मीडिया में खबरे सुर्खियां बनी। प्रशासन जागा और रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा को काफी जद्दोजहद के बाद बन्द तो करा दिया लेकिन क्षेत्र में कई जगह प्रार्थना सभा हुई। भुलनडीह के अलावा क्षेत्र में बड़यापार, रसड़ा,  सतमेसरा, बगेरवा सहित दर्जनभर गांवों में शुक्रवार को प्रार्थना सभा होती है इसको भी रु कवाना पुलिस के लिए चुनौती है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रु द्रभान पांडे ने कहा कि जहां-जहां इस तरह की प्रार्थना सभाएं होती है सबको रोका जाएगा। मंगलवार को भी भुलनडीह प्रार्थना सभा नहीं होगी। प्रार्थना सभा इसके लिए उचित बंदोबस्त किये गये है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534