Jaunpur Live : जौनपुर के डॉ. अजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का करेंगे नेतृत्व

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय निदेशालय भारत सरकार लखनऊ उत्तर प्रदेश की तरफ से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 3 से 12 अक्टूबर निफ्ट, रांची झारखंड के लिए टीम लीडर नियुक्त किया गया है।



डॉ. सिंह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हैं। डॉ. सिंह उत्तर प्रदेश से प्रीआरडी परेड 2018 के लिए चयनित 54 स्वयंसेवकों की टीम का नेतृत्व करेंगे। इस टीम में 27 स्वयंसेवक तथा 27 स्वयं सेविकाओं सहित कुल 54 स्वयंसेवक होंगे।
डॉ. सिंह के चयन पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव तथा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश कुमार यादव ने डॉ. अजय कुमार सिंह के चयन पर क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार लखनऊ डॉ. अशोक कुमार श्रोती तथा राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा का आभार व्यक्त किया है और आशा व्यक्त की हैं कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड 2019 में पुनः अपना झंडा बुलंद करेंगे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534