Adsense

Jaunpur Live : जफराबाद बन्द, सड़क पर उतरे व्यापारी

जफराबाद, जौनपुर। खुदरा व्यापारियों की समस्याओं व व्यापार पूर्व वर्षों की तुलना के निरन्तर कम होने के कारण, जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैम्पलिंग, आयकर व आनलाइन ट्रेडिंग के कारण आ रही समस्याओं के निदान के उद्देश्य से जफराबाद बाजार शुक्रवार को बन्द रहा। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क पर जुलुस निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। अध्यक्ष उमाकान्त गिरि ने कहा कि व्यापारियों का हर दिन नया  नियम निकाल कर कही ना कही व्यापारियों का किसी न किसी बहाने से शोषण किया जा रहा है। जो कि हम व्यापारियों द्वारा बर्तास्त नही किया जायेगा।



शुक्रवार को बन्दी को सफल बनाने के लिये व्यापारी सड़क पर उतर गये। और अपने अपने प्रतिष्ठान बन्द कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। अशोक बरनवाल, ईश्वरचन्द उर्फ अन्नू हलवाई, संदीप कुमार सेठ जमाल हासमी, संदीप अग्रहरि, सुशील मोदनवाल, ओमी सिंह, दिनेश सेठ , प्रकाश विश्वकर्मा, नवनीत बरनवाल, निसारूल हक, आसिफ, दीनदयाल , कयूम अंसारी, राम अवतार सेठ , राजकुमार उर्फ कल्लू, रामजी सोनी, हरिश्चन्द सेठ, आशीष निगम, इजहार हुसैन, राजेश साहू, विमल निगम, सुरेश निगम, प्रेमचन्द गुप्ता , हुसैद, बबलू साहु, लवकुश सोनी, सुखखू साहू, विजय पाल, अशोक साहू, राम अवतार सेठ , मनोज सोनी, मोहम्मद फत्ते, हारून , अनुप अग्रहरि, राजनाथ पाल, कन्हैया लाल मिथिलेश चौहान, छोटेलाल बर्तन वाले, राजकुमार अग्रहरि, सहित सभी व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष उमाकान्त गिरि ने सभी व्यापारियों के प्रति  आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments