Jaunpur Live : जेसीआई शाहगंज सिटी व शक्ति ने जूनियर विंग के साथ धूमधाम से मनाया महान दिवस

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी व शक्ति ने संस्थापक सर हेनरी का जन्मदिन महान दिवस के रूप में मनाया। होटल शाहगंज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा रहे जिन्होंने समाज कल्याण व व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में दोनों अध्यायों की भूमिका को सराहते हुये महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जेसी सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों और विशेष सहायता करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि ने बताया कि संस्था के संस्थापक सर हेनरी गिजेनबीयर का जन्म 15 सितम्बर को हुआ था जिसके उपलक्ष्य में जेसीआई इण्डिया द्वारा 9 से 15 सितम्बर तक जेसी सप्ताह मनाया जाता है। नगर में जेसीआई शाहगंज सिटी, जेसीआई शाहगंज शक्ति व जूनियर जेसी ने भी 7 दिनों तक लगातार समाज कल्याण, व्यक्तित्व विकास व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किया। सप्ताह के आखिरी दिन महान दिवस आयोजित किया गया। शक्ति अध्यक्ष डा. रूचि मिश्रा ने बताया कि महान दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मिश्रा सहित विशिष्ट अतिथि सुइथाकला ब्लाक प्रमुख कविता वर्मा, जेसीआई इण्डिया के नॉम कोआर्डिनेटर रूपेश जायसवाल व पूर्व अध्यक्ष डा. राजकुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद रामजी गुप्ता, रीता जायसवाल और जेजे अवनीश साहू ने जेसी सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिसके बाद सभी कार्यक्रमों के संयोजकों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों सहित पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री मिश्र सहित रूपेश जायसवाल, संजय गुप्ता के अलावा अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान श्रीया, अंशिका, साक्षी व लावण्या ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अन्त में सचिव डा. अनामिका मिश्रा ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्त, उमाशंकर गुप्त, कैलाश नाथ जायसवाल, संगीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, दीपक जायसवाल, निर्भय, रविकांत जायसवाल, रविन्द्र दुबे, दिवाकर मिश्रा, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, डा. तारिक शेख, संदीप जायसवाल, अविनाश जायसवाल, आनन्द वर्मा, सूफियान, विकास साहू, आलोक, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद, डा. सुधाकर मिश्रा, पूनम गुप्ता, उषा गुप्ता, ललिता मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, बुलबुल अग्रहरी, राधा गुप्ता, ममता गुप्ता, अनुपमा अग्रहरी, संगीता तिवारी, संगीता जायसवाल सनराइज, पूनम जायसवाल, अलका गुप्ता, सीमा जायसवाल, दीपिका गुप्ता, अंजू मिश्रा, एकता नीलम, मेघना वर्मा, अमृता जायसवाल, जेजे धीरज जायसवाल, सचिव विकास अग्रहरी, सत्यम साहू, रोहित गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शलभ, अरूण गुप्ता, ऋषभ, रवि कसेरा, आदित्य गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534