Jaunpur Live : सुजानगंज में फांसी पर झूली युवती

सुजानगंज, जौनपुर। 
स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहना सरायभोगी में सादिका बानो (29) पत्नी आस मोहम्मद गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर छत में लगे हुक की सहायता से रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लाश करीब दो घंटे तक फंदे पर ही लटकी रही। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। मृतका सादिका के पति मुम्बई में रहते है। आस मोहम्मद तीन भाई है और तीनों अलग रहते है। ऐसे में शादिका का किसी से कोई विवाद समझ में नहीं आता। शादिका का मायका गौरा सुल्तानपुर, थाना बक्शा है। मृतका को एक लड़की अजीजा (6) तथा एक लड़का (3) है। शादिका कि शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। मायको को वालो को सूचना दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।




Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534