Jaunpur Live : बड़ी खबर : ताजिया दफनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चलें ईंट पत्थर

शिया समुदाय के लोग ताजिया छोड़कर बचाएं अपनी जान
पुलिस के हस्तक्षेप से शाम सात बजे सुपुर्द ए खाक हुई ताजिया
मुफ्तीगंज, जौनपुर।
केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में ताजिया दफनाने को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर चला जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गये। शिया समुदाय का ताजिया दफन नहीं हो पाया था। सूचना मिलते ही आनन—फानन में पहुंची पुलिस ने कर्बला में ताजिया को सुपुर्द ए खाक कराया।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को चार बजे ताजिया का जुलूस निकला। कुछ लोग आगे लाठी डंडा खेल रहे थे और शिया पक्ष के लोग मातम मना रहे थे। सूर्य ढलने के बाद ताजिया दोनों पक्ष का एक ही जगह दफन होता है सुन्नी पक्ष का दफन हो गया जब शिया पक्ष के लोगों के दफन करने का समय आया तो किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गया। इसके बाद लाठी डंडा ईंट पत्थर जमकर चला। सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग लिए। मौके पर केराकत एसडीएम और कई थाने की फोर्स पहुंच गयी। घायलों को केराकत कोतवाल ने 108 एम्बुलेंस से दोनों पक्षों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पर इलाज करवाया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534