Jaunpur Live : विश्व हिन्दू सेवा संघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक

जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर हुई चर्चा
जौनपुर। नगर के टीडी कालेज के पास गायत्री मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिमसें जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि धर्मांतरण पर रोक लगाने और सेवा करने के लिए पदाधिकारी क्षेत्रों में हर सफ्ताह जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। 




उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया जाएगा। जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। आशुतोष सिंह बच्चा भैया ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में आज भाजपा की सरकार है लेकिन जो अपेक्षा थी उस पर सरकार खरा नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा एक दिन ऐसा आएगा कि जिले में हर व्यक्ति की जुबान पर संघ का नाम होगा और हम सब निस्वार्थ से समाज की सेवा करेंगे। बैठक में मार्गदर्शक के रूप में स्वामी विवेकानंद महाराज रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिषेक पाठक, आशुतोष सिंह बच्चा, अभिषेक शुक्ला, रवि वर्मा, सुमित पाठक, राहुल यादव, अनमोल सिंह, राहुल प्रजापति, रोहित मौर्य, मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534