जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के भूलनडीह गांव में होने वाले धर्मांतरण मामले से जुड़े पाँच पादरियों को पुलिस ने प्रार्थना स्थल के आस-पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चंद्रभूषण सिंह यादव सरसौली बहरियाबाद, राजेन्द्र यादव डिहा कोट चंदवक, दीपक कुमार थुन्ही चंदवक, वीरेंद्र यादव टंडवा खानपुर, राहुल हरिजन औड़िहार गाजीपुर शामिल है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए संबंधित धाराओं चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रुद्र भान पांडेय ने बताया कि कानून व्यवस्था का ध्यान देते हुए कार्रवाई जोरों पर चल रही है।
गौरतलब हो कि भुलनडीह गांव एक पखवारे से धर्मांतरण का मामला सुर्खियों में है। यहां पर असाध्य रोगों को ठीक करने के आड़ में धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया है। हिन्दूवादी संगठन के साथ ही अन्य लोग काफी दिनों से विरोध कर रहे थे। यह खबर मीडिया में सुर्खियां बनी तो प्रशासन जागा वहीं अधिवक्ता की याचिका पर न्यायालय के आदेश पर मुख्य पादरी दुर्गा यादव सहित तीन नामजद व 268 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी विवेचना कोतवाल शशि भूषण राय कर रहे है। सोमवार को पुलिस ने पांच पादरियों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags
Jaunpur