जौनपुर। जिले के सिकरारा थाने की पुलिस ने बरगुदर पुल के पास से अंतरजनपदीय वाहन लुटेरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइक एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम दिग्विजय यादव पुत्र हरिहर प्रसाद निवासी ग्राम छतौनी थाना सरायममरेज इलाहाबाद, प्रकाश उर्फ गांगुली यादव पुत्र फूलचंद्र यादव निवासी ग्राम बरियांवा नीबीबारी थाना सरायममरेज इलाहाबाद, सोनू पुत्र लालजी निवासी ग्राम भेलखा थाना सरायममरेज जनपद इलाहाबाद, अभिषेक कुमार पासी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम भेलखा थाना सरायममरेज जनपद इलाहाबाद शामिल है।


Tags
Jaunpur