Jaunpur Live : प्रीआरडी परेड के लिए एक दर्जन छात्रों का चयन


  • गणतंत्र दिवस की परेड में करेंगे अपने कौशल का प्रदर्शन
  • 03 अक्टूबर से 12अक्टूबर तक निफ्ट, रांची, झारखंड में चलेगी प्रैक्टिस।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक दर्जन छात्रों का दिल्ली में होने वाले प्रीआरडी परेड के लिए चयन हुआ है।चयनित  छात्रों को निफ्ट, रांची ,झारखंड में  3 अक्टूबर से 12अक्टूबर प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करना होगा। चयन प्रक्रिया पीयू में गुरुवार को कराई गई।


दिल्ली में होने वाले आगामी गणतंत्र दिवस प्रीआरडी परेड में जलवा दिखाने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों का चयन किया।


चयन प्रक्रिया में सौ से अधिक कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।  छात्रों को विभिन्न टारगेट प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।  





छात्रों ने ऊंचाई परेड दौड़ गीत गायन नृत्य भाषण जैसे विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।जिसमें   धीरज यादव, दीपक मौर्य, सत्यम चतुर्वेदी, ममता  चौबे, प्रतीक्षा यादव, रोशनी जयसवाल, फाइनल में पहुंची। 


जब की प्रतीक्षा सूची में मो0 तालिब,शिवम गुप्ता, अनिल कुमार यादव, ,  रिया दुबे, सुप्रिया सिंह, जया प्रजापति को रखा गया है। 



चयन प्रक्रिया समन्वयक  राकेश कुमार यादव के देखरेख में हुई। उन्होंने बताया कि कन्फर्म एवं वेटिंग एक दर्जन चयनित छात्र 3 से 12 अक्टूबर को निफ्ट,रांची, झारखंड में प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।  निर्णायक मंडल में यूथ आफिसर यमुना प्रसाद, डा.  आकांक्षी, डॉ अजय विक्रम सिंह, विनय कुमार वर्मा, सीबी सिंह रहे। इस अवसर पर  डॉ0 रविकांत सिंह, डॉ0 संतोष पांडे, डॉ0 अवधेश मौर्य, डॉ 0राजश्री सिंह, डॉ 0शालिनी सिंह,  डॉ0 पूनम सिंह,  रघुनंदन ,धीर सिंह, मुन्ना मौजूद रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534