दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार, रिहा
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रदेश के औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय से पीएम मोदी की शव यात्रा निकाली गयी। अम्बेडकर तिराहे के पास उसको जलाने के दौरान पुलिसकर्मियों से झड़प हो गयी। जिसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को लाइन बाजार और जफराबाद थाने ले गयी। जिसमें आनंद शंकर सिंह, नीरज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, सत्यवीर सिंह, सौरभ शुक्ला, सूरज सिंह, मो. शाहिद सिद्दीकी, श्रीनिवास दुबे, आजाद कुरैशी, खुर्शीद, दीपक साहू, सत्यम मिश्रा, अक्षय चौरसिया, नीरज खरवार, विकास दुबे, कमल, मनोज बिंद, मुफ्ती मेंहदी, अनुराग राय, हुकुम सिंह, सादिक सुल्तान, निशार इलाही बबलू शामिल है। शाम को सभी को रिहा कर दिया गया। इसके पूर्व भारतीय एकता सद्भावना मिशन के बैनर तले गौरव सिंह सनी महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया।

Tags
Jaunpur