Jaunpur Live : देवी जागरण व ब्रम्ह बाबा का वार्षिक श्रृंगार 16 अक्टूबर को



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। मां अम्बा क्लब के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देवी जागरण होगा जहां ब्रम्ह बाबा का वार्षिक श्रृंगार भी किया जायेगा। यह आयोजन नगर के खरका कालोनी में 16 अक्टूबर दिन मंगलवार की सायं साढ़े 7 बजे से सुनिश्चित है। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के पदाधिकारी अमित सिंह बण्टी ने बताया कि उक्त अवसर पर देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति अपनी छटां बिखेरेंगे। श्री सिंह ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, वरिष्ठ फिजीशियन डा. विनोद प्रसाद सिंह, समाजसेविका डा. चित्रलेखा सिंह, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, व्यवसायी रजनीकांत मिश्र बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महासचिव मनोज शुक्ल ने मां के समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Jaunpur Live News Network  जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क  जौनपुर। विजयदशमी का पर्व 19 अक्टूबर दिन शुक्रवार को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। उक्त अवसर पर राजा अवनीन्द्र दत्त दुबे राजा जौनपुर द्वारा निम्न कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया जायेगा। हवेली प्रतिनिधि ले. डा. अशोक मिश्र ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 1 बजकर 30 मिनट पर हवेली दरबार में शस्त्र पूजन के साथ साढ़े 4 बजे हवेली से राजा साहब के पोखरे के लिये शाही सवारी निकलेगी। 5 बजकर 41 मिनट पर मेला स्थल पर रावण का पुतला दहन किया जायेगा जिसके बाद साढ़े 6 बजे हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी की जायेगी। तत्पश्चात् 7 बजे पोखरे पर शमी पूजन होगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534