Jaunpur Live : राजा जौनपुर के हवेली का विजयदशमी कार्यक्रम तय



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। विजयदशमी का पर्व 19 अक्टूबर दिन शुक्रवार को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। उक्त अवसर पर राजा अवनीन्द्र दत्त दुबे राजा जौनपुर द्वारा निम्न कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया जायेगा। हवेली प्रतिनिधि ले. डा. अशोक मिश्र ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 1 बजकर 30 मिनट पर हवेली दरबार में शस्त्र पूजन के साथ साढ़े 4 बजे हवेली से राजा साहब के पोखरे के लिये शाही सवारी निकलेगी। 5 बजकर 41 मिनट पर मेला स्थल पर रावण का पुतला दहन किया जायेगा जिसके बाद साढ़े 6 बजे हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी की जायेगी। तत्पश्चात् 7 बजे पोखरे पर शमी पूजन होगा।

Jaunpur Live News Network  जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क  जौनपुर। विजयदशमी का पर्व 19 अक्टूबर दिन शुक्रवार को राजा जौनपुर की हवेली में परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। उक्त अवसर पर राजा अवनीन्द्र दत्त दुबे राजा जौनपुर द्वारा निम्न कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया जायेगा। हवेली प्रतिनिधि ले. डा. अशोक मिश्र ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 1 बजकर 30 मिनट पर हवेली दरबार में शस्त्र पूजन के साथ साढ़े 4 बजे हवेली से राजा साहब के पोखरे के लिये शाही सवारी निकलेगी। 5 बजकर 41 मिनट पर मेला स्थल पर रावण का पुतला दहन किया जायेगा जिसके बाद साढ़े 6 बजे हमजा चिश्ती मजार पर चादरपोशी की जायेगी। तत्पश्चात् 7 बजे पोखरे पर शमी पूजन होगा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534