Jaunpur Live : नवयुवक दुर्गा पूजन समिति द्वारा 1998 से लगातार स्थापित किया जा रहा मां अम्बे का पूजन पंडाल




  • नौ दिन तक गांव में रहता है गजब का उत्साह, भजन कीर्तन से क्षेत्र रहा है गुंजायमान

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नवयुवक दुर्गा पूजन समिति फूलपुर रामदयालगंज में विगत 1998 से शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा का यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस गाँव में जबसे यह उत्सव मनाया जा रहा है तबसे ग्रामवासी शहर की तरफ जाने से कतराने लगें हैं। शारदीय नवरात्रोत्सव की शुरुआत संस्धापक विनय कुमार शर्मा व अध्यक्ष अवधेश पाठक ने की थी। सर्वप्रथम विनय कुमार शर्मा ने मूर्ति का मूर्त रूप थर्माकोल कार्ड के ऊपर मां दुर्गा का चित्र विविध रंगों से रंग कर, उसे माता का आकार देकर सुसज्जित किया था। 1998 से इस परंपरा को निभाने का कार्य, सनातन धर्म का पालन करने वाले भक्त बड़ी श्रद्धा-भक्ति से करते हैं। 

Jaunpur Live : नवयुवक दुर्गा पूजन समिति द्वारा 1998 से लगातार स्थापित किया जा रहा मां अम्बे का पूजन पंडाल
Jaunpur Live : नवयुवक दुर्गा पूजन समिति द्वारा 1998 से लगातार स्थापित किया जा रहा मां अम्बे का पूजन पंडाल



इस गाँव की महिमा का गुणगान पूर्वांचल के लाल, गीतों के राजकुमार स्वर्गीय राकेश पाठक "मृदुल" खूब किया करते थे उनके ही मनोबल व उत्साहवर्धन का फल है आज माता के भक्त, गाँव के आस-पास के रहिवासी बच्चे, महिलाएं, जवान सभी इस परंपरा को निभाते चले आ रहें हैं और प्रतिदिन माता के जयकारा के साथ सुबह-साम आरती, भजन के सहभागी बनते हैं। माता जी के सेवक मन्नु गुप्ता के साथ संजय पांडे, संतोष पाण्डेय, अवधेश पाठक, अरूण गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजनाथ गुप्ता, श्वामीनाथ गुप्ता, राम प्रकाश प्रजापति, ज्ञान प्रकाश प्रजापति, जय प्रकाश प्रजापति, शिव प्रकाश प्रजापति, विजय प्रकाश प्रजापति, शोभनाथ विश्वकर्मा, मनोज बिंद, सरोज बिंद, रामू बिंद, चंद्रशेखर यादव, वीरेन्द्र यादव, लालचंद बिंद, रविन्द्र कुमार शर्मा दीप, प्रवीण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, जय नारायण शर्मा, रचित शर्मा, सचित शर्मा, दिव्यांश शर्मा, पिन्टू विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, जितेन्द्र प्रजापति (चुनमुन), प्रदीप प्रजापति, कविता, गीतिका, रचना, किर्तिका आदि सभी सहभागी बन कर सुबह-शाम माता रानी की सेवा में जयकारा लगाते हैं।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534