Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मल्हनी, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजा बाजार में सोमवार की शाम हौसलाबुलंद बाइकर्स बदमाशों ने एक युवक को सीने में सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद वह फरार हो गये। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
बताते हैं कि क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी पोलार यादव उर्फ विशाल यादव (22) अपने ननिहाल छूंछा में रहता था। सोमवार की शाम किसी कार्य से राजा बाजार आया हुआ था। पहले से ही उसकी ताक में बाइक से पीछा कर रहे हौसलाबुलंद बदमाशों ने उसे अकेला पाकर उसके सीने में असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने नाकाबंदी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जुट गयी है।
Tags
Jaunpur